देशभर में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इसमें 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। सरकार का कहना है कि इससे पेट्रोल का आयात कम होगा और प्रदूषण भी घटेगा। वहीं कुछ वाहन मालिकों ने माइलेज और गाड़ी की परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठाए हैं। वाहन निर्माता कंपनियाँ कह रही हैं कि नए BS-VI मॉडल E20 के लिए तैयार हैं।